ब्यावर के आशापुरा माता धाम मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में विभाग मंत्री श्याम मनोहर सोनी और विभाग संगठन मंत्री बनवारी लाल उपस्थित रहे। जिला मंत्री गणपत बालोटिया ने बताया कि बैठक में आगामी बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण वर्गों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्याम मनोहर सोनी ने जानकारी दी कि बजरंग दल का 7 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 16 मई से गुलाबपुरा में आयोजित होगा।
इसी तरह, दुर्गा वाहिनी का 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से केकड़ी में होगा। इन शिविरों में कार्यकर्ताओं को शारीरिक, बौद्धिक और शौर्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्याम मनोहर सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला, साथ ही प्रशिक्षण के महत्व को समझाया। विभाग संगठन मंत्री बनवारी लाल ने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने का आह्वान किया। विभिन्न दायित्वों की भी घोषणा की
बैठक में ब्यावर नगर के लिए विभिन्न दायित्वों की भी घोषणा की गई। पहलवान कमल बंधीवाल को नगर संयोजक, रोशन घावरी को सह संयोजक, भूपेन्द्र कुमावत को नगर सह मंत्री और इंद्रप्रकाश गोयल को समरसता प्रमुख नियुक्त किया गया। जिला सह मंत्री राजीव मिश्रा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का भगवा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। अंत में जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन नगर मंत्री शैलेष सोनी ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र आनंदानी, पृथ्वीसिंह भोजपुरा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख हरमीत सिंह, महेंद्रपाल यादव, मनीष गुप्ता, नारायण सिंह, डूंगरमल सांखला, जैकी तिलोकानी, नरेंद्र कुमावत, सुरेश साहू, लखन सांखला, बाबू सिंह सहित मातृशक्ति से ललिता बल्दुआ, अंजू शर्मा, मुक्ता रामावत, रागिनी शर्मा, पद्मा सोनी, दीप्ति शर्मा, हिमांशी मेवाड़ा, अनीता और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
