अमृतसर | आर्य समाज बाजार श्रद्धानंद में सत्संग का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान पंडित पवन कुमार त्रिपाठी की ओर से की गई। प्रोग्राम की शुरुआत पवित्र हवन यज्ञ से हुई। जिसमें आर्य प्रेमियों ने आहुतियां डालकर सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। इसके बाद भजन उपदेश गौरव शर्मा ने भजनों के जरिए सभी को आनंदित किया। आखिर में कार्यकारी प्रधान पंडित पवन कुमार त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद किया और लोगों को सत्संग में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।