बैंकिंग तो आप सब करते होंगे, लेकिन आपने पिछली बार चेक से पैसों का लेन-देन कब किया है? याद नहीं? कोई बात नहीं। विरले ही होंगे, जिन्हें याद होगा। क्योंकि, लोगों ने इसका इस्तेमाल ही लगभग बंद कर दिया है। खास कर छोटे लेनदेन के लिए।कई जगह तो आधिकारिक रूप से कागजी चेक का इस्तेमाल बंद किया जा रहा है। सिंगापुर में साल 2027 तक कागजी चेक का इस्तेमाल बंद कर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया भी ऐसा ही करने जा रहा है। वहां चेक इस्तेमाल करने वाले 0.1 लोग ही रह गए हैं। 30 जून, 2028 के बाद वहां के बैंक चेक जारी करना बंद कर देंगे और 30 सितंबर, 2029 के बाद कोई चेक स्वीकार नहीं किया जाएगा।