नई तिथियां घोषित, वेबसाइट व एसएमएस के माध्यम से भी विद्यार्थियों को भेजी जा रही सूचनाउदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 6 अप्रेल को होने वाली वार्षिक एवं सेमेस्टर प्रणाली की सभी परीक्षाएं अब निर्धारित नई तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार बारबर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से उसी अवधि में आयोजित की जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण लिया गया है।