राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 100वें स्थापना दिवस के मौके पर पंजाब के महानगरों में पथ संचलन कार्यक्रम नहीं करेगा। इस बार स्थापना दिवस पर स्वयं सेवक शस्त्र पूजन करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। लुधियाना जिले में स्थापना दिवस के मौके पर संघ कुल 44 कार्यक्रम करेगा। दो अक्तूबर को दशहरे के दिन लुधियाना शहर में 18 जगहों पर कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम विजयदशमी अर्थात 2 अक्तूबर, कुछ कार्यक्रम 5 अक्तूबर व 12 अक्तूबर को होंगे। उन्होंने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष में पूरे साल कार्यक्रम करेगा। उन्होंने बताया कि इस बार स्वयं सेवक पथ संचलन नहीं करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में शस्त्र पूजन करके शौर्य प्रदर्शन करेंगे। इन समारोह में संघ परिवारों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा आम लोग भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। संघ दृष्टि से पांच जिलों में बंटा है लुधियाना जिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लुधियाना विभाग के कार्यवाह दलबीर नन्दा ने संघ शताब्दी वर्ष उत्सव के बारे बताया लुधियाना विभाग में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम 44 स्थानों पर होंगे। संघ दृष्टि से लुधियाना विभाग को पांच भागो में बांटा गया है जिसमें फोकल प्वाइंट, चंडीगढ़ रोड क्षेत्र को विश्वकर्मा जिला, पुराने शहर को शहीद सुखदेव जिला, रेलवे लाइन के उस पार शहीद सराभा जिला, खन्ना जिला एवं जगराओं जिला को लुधियाना विभाग का नाम संघ दृष्टि से कहते है । 100 साल का हो गया संघ ददलबीर नंदा ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी पर्व के ही दिन 1925 में नागपुर में संस्थापक डॉ केशव राव बलि राव हेडगेवार ने मात्र पांच सात स्वयंसेवकों को लेकर आपने गृह से ही की थी। दलबीर नन्दा ने बताया आज संघ ने नागपुर की छोटी सी शाखा से 100 वर्षों में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। जो पूरे विश्व भर में समाज को अच्छे संस्कार ,अच्छी मानसिकता, अच्छे शारीरिक रूप देकर स्वयंसेवक तैयार कर व्यक्ति के पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माणकर्ता कहलाता है । शताब्दी वर्ष में होंगे ये कार्यक्रम इस वर्ष संघ की तरफ से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में विजय दशमी पर्व, गृह संपर्क अभियान, युवा वर्ग सम्मेलन, धर्म सम्मेलन, प्रमुख जन गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठकें एवं अधिकतम शाखा लगाने जैसे कार्यक्रमों पर फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवक इस साल को स्वर्णिंम साल बनाने के लिए काम करेंगे।