Amer Fort Rajasthan: आमेर किला राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। जयपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों पर स्थित यह किला अपनी भव्यता, शाही जीवनशैली और अद्भुत वास्तुकला के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यही वजह है कि इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में “Hill Forts of Rajasthan” के तहत शामिल किया गया है।