दिखने में मामूली लगने वाले रोजमर्रा के खर्च लंबे समय में आपकी आर्थिक स्थिति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। खर्चे जैसे एक्स्ट्रा कॉफी, फूड डिलीवरी, या छोटी-छोटी ऑनलाइन खरीदारी आपकी बचत को धीरे-धीरे खोखला कर देते हैं। ये छोटे दिखने वाले खर्च लंबे समय में सैकड़ों और हजारों रुपये का बड़ा रूप ले लेते हैं। इन खर्चों की वजह से कुछ आर्थिक लक्ष्यों से भी हाथ धोना पड़ सकता है।