अजमेर में एक दुकानदार पर पड़ोसी दुकानदार ने धारदार हथियार (छुरे) से हमला कर दिया। हमलावर ने पहले दुकानदार को दुकान से बाहर निकालकर पीटा, फिर धारदार हथियार से सिर, हाथ और पैरों पर वार किया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर 13 टांके लगाए। यह घटना भूडोल गांव में 22 मार्च को हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी धारदार हथियार से हमला करता दिख रहा है। कुछ लोग झगड़े के दौरान बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। गेगल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… आरोपी दुकानदार बोला- आज खत्म कर दूंगा लाडपुरा गांव के रहने वाले घायल ज्ञान सिंह ने बताया- 22 मार्च को वह अपनी दुकान पर गया था। दुकान खोलने के बाद पड़ोसी दुकानदार नरेंद्र सिंह रावत वहां पहुंचा और धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी धमकी देने लगा कि जान से मार दूंगा और आज ही खत्म कर दूंगा। पीड़ित ने बताया- जब उसने धमकी देने का कारण पूछा तो आरोपी ने धारदार हथियार (छुरे) से पहले दुकान के अंदर दो-तीन बार हमला किया। बाद में बाहर उसके साथ मारपीट की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव भी किया। आरोपी नरेंद्र के खिलाफ थाने में 22 मार्च को ही शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मेरी मोबाइल वारदात के बाद से आरोपी फरार गेगल थाना प्रभारी नरपत राम बाना ने मामले में कहा- पीड़ित की शिकायत पर 22 मार्च को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसी दिन पीड़ित का मेडिकल भी करवा दिया गया था। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

You missed