इंटरनेशनल फैलोशिप क्रिकेट लविंग की ओर से शनिवार को दूसरे दिन का क्रिकेट मैच गांधी ग्राउंड में खेला गया। यह मैच रोटरी क्लब ईको के चार्टर्ड प्रधान एडवोकेट एसएस बत्तरा, सहायक गवर्नर रो. जसपाल सिंह, रोटरी जिला 3070 और प्रधान हरबीर सिंह की रहनुमाई में कराए गए। इस टूर्नामेंट में पहला मैच हिमाचल व पठानकोट की टीम में खेला गया। जिसमें साल 2027-2028 के गर्वनर विजय सहदेव चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। क्लब ईको के प्रधान हरबीर सिंह ने दोनों टीमों से गर्वनर सहदेव के साथ मुलाकात करवाई। जिसमें पठानकोट टीम ने टॉस जीता और हिमाचली टीम को खोलने का मौका दिया। हिमाचली टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोलकर 137 स्कोर बनाई। वहीं पठानकोट टीम 19.1 ओवर में 135 पर आल आउट हो गई। दूसरा मैच जम्मू और हाईलैंड हिमाचली टीम में खेला। जम्मू टीम ने टॉस जीत और पहले खेलते हुए 20 ओवर में 108 स्कोर बनाए। जबकि हिमाचली टीम ने 19.4 ओवर में 113 स्कोर बनाकर जीत हासिल की। इस मौके पर साल 2027-2028 के गर्वनर सहदेव ने कहा कि रविवार को फाइल मैच अमनदीप एकेडमी में करवाया जाएगा। मैच पठानकोट और जम्मू की टीम में होगा। उन्होंने खिलाडिय़ों को रोटरी की भावना से खेलने का अवाहन किया। इस मौके पर वरिंदर परमार, विजय शर्मा, राकेश कपूर, एपीएस बत्तरा, विपिन शर्मा, संजय आहुजा, गगनदीप मौजूद रहे।
