अजमेर| आरपीएससी द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा शनिवार को पूरी हो गई। आयोग द्वारा कॉमन पेपर राजस्थान का सामान्य ज्ञान सहित 59 पेपरों की मॉडल आंसर-की जारी करने का सिलसिला अगले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है। आयोग इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है। आयोग ने 7 दिसंबर को राजस्थान का सामान्य ज्ञान विषय का पेपर लिया था। इसके बाद 8 दिसंबर से 29 विषयों के वैकल्पिक विषयों के पेपर जयपुर में हुए। प्रत्येक वैकल्पिक विषय के दो पेपर यानी 58 प्रश्न पत्र और एक पेपर सामान्य ज्ञान का हुआ।
