सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत आज भरतपुर के अपना घर आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने चार भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा की पूर्व सीएम अशोक गहलोत इस समय सोशल मीडिया मास्टर बने हुए हैं। वह सिर्फ बयानबाजी करते हैं। कौन उनका सलाहकार है। उन्हें सलाहकार बदलने की जरूरत है। अशोक गहलोत सोशल मीडिया मास्टर बने हुए हैं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने अशोक गहलोत बयान देते हुए कहा कि वह इस समय ट्विटर मास्टर, फेसबुक मास्टर बने हुए हैं। किस तरह की गलत बयानबाजी वह मीडिया के सामने करते हैं वह सभी जानते हैं। बयान से पहले नहीं करते तथ्यों की जांच कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलने वाले अशोक गहलोत के बयान पर अविनाश गहलोत ने कहा कि अशोक गहलोत के कौन सलाहकार हैं। इन्हें सलाहकार बदलने की जरूरत है। इतने अनुभवी नेता को बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार के समय 5 से 6 महीने की पेंशन ड्यू रहती थी। कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करती है हमारी सरकार ने आते इसे एक महीने दो महीने किया है। हमने 4 से 5 महीने की पेंडेंसी को 1 और 2 महीने में किया है। जिन लोगों का सत्यापन नहीं होता है उनकी पेंशन रोक दी जाती है। जैसे ही वेरिफिकेशन होता है उनकी सारी पेंशन एक साथ चली जाती है। जाते-जाते 15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का कानून बनाकर जाना और इस तरह से फाइनेंस मैनेजमेंट है। वह यह दर्शाता है कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करती है। प्रदेश की सरकार गंभीर रूप से कर रही काम मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि यह बात में ऑन रिकॉर्ड कहता हूं कि प्रदेश की सरकार कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, पेयजल पर राजस्थान गंभीर रूप से काम कर रही है। इसे प्रदेश की जनता देख रही है।