जालंधर| एक्साइज विभाग और रामामंडी थाना पुलिस ने अजीत नगर इलाके में छापेमारी कर युवक को अवैध शराब की बोतलों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर मोहित सोढ़ी ने बताया कि आरोपी की पहचान अजीत नगर निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। घेराबंदी कर आरोपी नरेश को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध शराब की 10 बोतलें बरामद हुईं हैं। रामा मंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह शराब कहां से लाता था और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।