सलूंबर जिले की गींगला थाना पुलिस ने अवैध खनन कर बजरी तस्करी करते हुए ट्रेक्टर ट्रोली जब्त की है। साथ ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह बाघेला ने बताया कि खाखरिया खेड़ी नदी में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। सूचना पर जाब्ता मौके पर रवाना हुआ। जहां पता लगा कि एक ट्रेक्टर ​बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के मिला। ट्रॉली बजरी से भरी हुई थी, जिसे ड्राइवर ले जाता नजर आया। पुलिस ने उसे हाथ का इशारा करके रुकवाया। ड्राइवर से वैध लाइसेंस और कागजात के बारे में पूछा तो उसके पास कुछ नहीं था। जबकि जयसमंद केचमेंट एरिया में खनिज बजरी के खनन औार परिवहन पर पूर्णतय प्रतिबंध है। ऐसे में ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने लाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में करीब 2 टन बजरी भरी हुई थी। पूछताछ में ड्राइवर पूनमचंद(21) पिता कालुजी मीणा ने खाखरिाया खेड़ी गींगला सलूंबर का निवासी बताया। पुलिस ने ट्रेक्टर मय ट्रॉली बजरी जब्त करते हुए ड्राइवर को डिटेन किया है। मामले में आगे जांच जारी है।