बस्ती में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ‘सनातन धर्म संवाद’ के आयोजक प्रशांत पांडेय सहित तीन पर FIR दर्ज हुई है. पुलिस ने भड़काऊ भाषण, ध्वनि प्रदूषण और कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. आयोजकों ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया, वहीं प्रशासन ने इसे सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी कदम कहा.