आबकारी विभाग के कमिश्नर के आदेश के बावजूद अलवर शहर के बीयर बार में युवतियों को फिर से शराब परोसने में लगा दिया गया है। एक सप्ताह पहले ही कमिश्नर के आदेश पर युवतियों को बीयर बार से हटाया गया था। अब आबकारी अधिकारी अलवर को शिकायत पहुंची है, इसके बावजूद अधिकारियों ने सख्ती नहीं की है। बीयर बार संचालकों की मनमर्जी जारी है। 17 मई को अलवर के बार संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर में आबकारी आयुक्त नमित मेहता से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने बार संचालन में आ रही समस्याओं और नियमों के पालन को लेकर चर्चा की। तब कमिश्नर को शिकायत दी गई थी कि नियमों के विरुद्ध कुछ बार में युवतियों को बीयर परोसने में लगा रखा है। जबकि कुछ बीयर बार पर सख्ती है। यहां दोहरा बर्ताव है, जिसके कारण अधिकतर बार संचालक परेशान हैं। बीयर बारों में युवतियों से शराब परोसने का मामला शिकायत पर कमिश्नर ने तुरंत अलवर आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि बीयर बार में महिला और युवतियों को बीयर या शराब परोसने पर सख्ती की जाए, लेकिन अलवर में ऐसा नहीं हुआ। अब भी कुछ बीयर बार में युवतियों को बीयर परोसने में लगाया हुआ है, जिसकी शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं की गई है। उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी जिला आबकारी अधिकारी अर्चना जैमन का कहा- सभी इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हुए हैं। कहीं पर भी बार में युवतियों से शराब परोसने का काम कराया जाता है तो उनका लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। अलवर में 30 से ज्यादा बीयर बार जिले में 30 से ज्यादा बीयर बार संचालित हो रहे हैं, जिनमें पहले 10 बीयर बार में युवतियों को रखा हुआ था। जयपुर में शिकायत के बाद अब भी 5 से 6 बार में युवतियां लगी हैं, जबकि राज्य आबकारी नीति का हवाला देते हुए निर्देश जारी किए गए थे। शराब परोसने के कार्य में महिलाओं और युवतियों को नहीं लगाया जाए। — यह खबर भी पढ़िए…
जयपुर में अवैध डांस बार, ग्राहक उड़ाते हैं नोट:डिमांड पर जमीन पर लेटकर नाचने लगी लड़की, रशियन कॉल गर्ल की 18 हजार तक बोली
जयपुर के पॉश इलाकों में बीयर बार की आड़ में अवैध डांस बार चल रहे हैं। अश्लील डांस कर रही बार गर्ल्स पर कस्टमर नोट उड़ाते हैं। रशियन कॉल गर्ल्स बुलाई जाती हैं, जिनकी 7 से 18 हजार रुपए तक बोली लगती है। पढ़ें पूरी खबर