अलवर में गौ-तस्करों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां घर के बाहर बंधी गाय को महज 3 मिनट में चार बदमाश उठाकर ले गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इससे पहले भी तस्कर SP आवास के पास से इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस गो तस्करों की तलाश में जुट गई है। वारदात शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार रात करीब सवा 2 बजे की है। जहां गौ तस्कर केवल तीन मिनट में घर के बाहर बंधी गाय को पिकअप में पटककर ले गए। सभी बदमाश सीसीटीवी फुटेज में पिकअप में गाय डालते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद से ही हिंदू संगठनों और आमजन में रोष व्याप्त है। पहले देखिए ये PHOTO’S कुछ ही मिनटों में गाय को पिकअप में डालकर भागे गो तस्कर पीड़ित सतीश शर्मा न पुलिस को बताया कि होम्योपैथिक कॉलेज शिवाजी पार्क के बगल में उनका घर है। घर के बाहर गाय बंधी थी। 28 मार्च रात करीब सवा 2 बजे पिकअप लेकर 4 तस्कर आए। घर के बगल में आकर पिकअप को रोका गया। कुछ ही मिनट में तस्करों ने गाय को वाहन में डाला और फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तस्कर बिना किसी डर के इस घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले भी तस्कर दो गाय ले जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस हालांकि, वारदात के बाद पीड़ित सतीश शर्मा ने रविवार देर शाम को पुलिस थाने में रिपोर्ट दे दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आज(सोमवार) को शिवाजी पार्क थाने में मामला दर्ज करवा हो गया है। शिवाजी पार्क थानाधिकारी चंद्रप्रकाश का कहना है कि CCTV के आधार पर जांच कर रहे हैं। जल्दी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। ————– अलवर में गो तस्करी की ये खबर भी पढ़िए… अलवर में SP निवास के पीछे से गोतस्करी:रात 2 बजे महिला और उसकी टीम ने किया पीछा; तस्करों ने पत्थर-बोतलें फेंकी अलवर शहर में रात करीब 2 बजे एसपी के आवास के पीछे इंदिरा कॉलोनी में गो तस्कर आए। पशु प्रेमी समूह ने गो तस्करों का पीछा किया तो उन पर पत्थर व शराब की बोतलें फेंकी। जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए। एक जने के हाथ पर चोट लगी।(पूरी खबर पढ़ें…)
