अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र स्थित दिवानजी का बाग स्कीम-10बी में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक कपड़ों की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लगभग 15 से 18 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान बस्ती के बीच स्थित होने के कारण लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दुकान में जले हुए सामान को देखकर दुकान मालिक अमर सिंह फूट-फूट कर रोने लगे। मालिक अमर सिंह ने कहा- मैंने अभी-अभी लोन लिया था और पूरा नया माल लाया था… अब मैं बर्बाद हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जल चुका था। अखेपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायज़ा लिया। दुकान मालिक बिलख पड़े
दुकान मालिक अमर सिंह को मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी ज्योति जाटव, जो वर्तमान में पार्षद रही है।अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब एक महिने पहले ही एक प्राइवेट बैंक से 15 लाख रुपए का लोन लेकर सूरत से नई साड़ियाँ और अन्य कपड़े मंगवाए थे। लोन की पहली किस्त तक जमा नहीं हुई, और उससे पहले ही पूरी दुकान जल गई।
