अलवर राजगढ़ – सुरेर के बीच चलती ट्रेन से युवक नीचे गिर गया। जिसके सिर में गंभीर चोट लगी और हाथ पैर में फैक्चर हो गया। वह बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिला। पता चलते ही जीआरपी थाना पुलिस ने घायल को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला शनिवार दोपहर का है। बाद में घायल की पहचान मुकेश कुमार निवासी सूर्य नगर विश्वकर्मा कॉलोनी के रूप में हुई। GRP थाने के सहायक उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास राजगढ़ स्टेशन मास्टर का फोन आया था कि एक युवक सुरेर के पास अज्ञात चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जो खून ने लथपथ पड़ा है। पता चलते ही जीआरपी थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब में ट्रेन का टिकट मिला। वह अलवर से राजगढ़ जा रहा था। आधार कार्ड से मुकेश कुमार निवासी सूर्य नगर विश्वकर्मा कॉलोनी के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने घायल मुकेश को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया। उसके परिजनों को सूचना दी है। गिरने का कारण पता नहीं चला है।