रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिकी दबाव काम करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, भारत का रूस से वस्तुओं का आयात (Merchandise Imports) जनवरी 2026 में 40.48% घटकर 2.86 अरब डॉलर रह गया है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 में रूस से भारत का आयात लगभग 4.81 बिलियन डॉलर था। यह ताजा आंकड़ा सोमवार को जारी किया गया। रूस से आयात में इस गिरावट की मुख्य वजह भारतीय रिफाइनरियों द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद में भारी कटौती बताई गई है।
