US Federal Reserve interest rate cut: अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। फेड रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, इसके साथ ब्याज दरें 3.5%-3.75% के दायरे में आ गई हैं। यह पिछले तीन सालों का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने महंगाई की चिंता को दरकिनार करते हुए ब्याज दरों में कटौती का तोहफा दिया है।
