H-1B Visa Fee Hike Impact on Indians: अमेरिका की सरकार की ओर से H-1B वीजा फीस (H1B visa fee increase) में की गई भारी बढ़ोतरी ने भारतीय पेशेवरों और कंपनियों (Indian professionals in US) की चिंता बढ़ा दी है। दिक्कत यह है कि नए प्रस्ताव के तहत हर H-1B वीजा एप्लिकेशन के लिए $1,00,000 (करीब 85–86 लाख रुपये) तक की लागत आ सकती है। यह खर्च नियोक्ता की ओर से वहन किया जाना है, जिससे भारतीय आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स पर सीधा असर पड़ेगा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई कंपनियों ने पहले से ही वीजा स्पॉन्सरशिप कर रखी है और अब उन्हें पुराने कर्मचारियों के लिए भी ये शुल्क देना पड़ सकता है। इससे न केवल नई हायरिंग रुकेगी, बल्कि पहले से अमेरिका में रह रहे स्किल वर्कर्स (Skilled worker visa cost)की स्थिति भी अनिश्चित हो सकती है।