पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। ईरान- इजरायल संघर्ष के बीच ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने से गुजरात के मोरबी में सिरेमिक उद्योग संकट में आ गया है। गैस सप्लाई बाधित होने के कारण यहां करीब 100 सिरेमिक फैक्ट्रियों का उत्पादन बंद हो गया है, जबकि हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में 400 और यूनिट्स के बंद होने का खतरा जताया जा रहा है। मोरबी शहर टाइल्स के निर्माण के लिए दुनिया भर में जाना जाता है और इसे दुनिया के सबसे बड़े सिरेमिक विनिर्माण केंद्रों में से एक माना जाता है।
