अमृतसर देहात पुलिस ने ATM लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के 4 बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक का एटीएम तोड़कर ले जाने की कोशिश की थी। 2 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह घटना फतेहगढ़ शुक्रचक रोड पर स्थित एचडीएफसी एटीएम पर हुई। बैंक मैनेजर ने 30 सितंबर को शिकायत दी कि 29-30 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे अज्ञात लोगों ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की। इस पर थाना कंबो में केस दर्ज किया गया। एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल औजार, गैस कटर, एक वाहन भी बरामद पुलिस ने कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल औजार, गैस कटर, एक वाहन जिसका नंबर PB-02-EU-6292, स्प्रे बोतल, हेलमेट और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब उनसे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।