पटियाला के समाना में बाइक सवार को बैल ने हमला कर दिया। करीब ढ़ाई मिनट तक बैल उस पर सींग और टांगों से अटैक करते रहे। बैलों ने बाइक को भी बुरी तरह चकनाचूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, नाभा कॉलोनी में बीती रात सरकारी स्कूल के क्लर्क परमजीत बाइक पर घर जा रहे थे, तभी बैल ने अटैक किया। एक राहगीर ने उनके चिल्लाने की आवाज सुनी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब CM और केजरीवाल पहुंचे पटियाला, काली माता मंदिर में माथा टेका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पटियाला पहुंचे। उन्होंने काली माता मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने 75 करोड़ रुपए की से करवाए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रोजेक्ट का थ्री डी मॉडल लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि कोशिश यह की जा रही है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। पूरी खबर पढ़ें… राजिंदर सिंह बाजवा ने दिया प्रवर समिति से इस्तीफा
पंजाब विधानसभा की पवित्र धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम विधेयक, 2025 पर गठित प्रवर समिति से विधायक सरदार तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा 25 अक्टूबर 2025 को स्वीकार कर लिया। लुधियाना में प्रॉपर्टी कारोबारी पर इनकम टैक्स की रेड, चेतन जैन के घर मिली थी पर्चियां पंजाब के लुधियाना में एक प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड की है। इनकम टैक्स विभाग अपने साथ थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस को लेकर पहुंची। कारोबारी चेतन जैन के घर अफसरों की गाड़ियां खड़ी हैं और करीब 12 बजे से रेड चल रही है। यह रेड उनके कैलाश नगर सिविल लाइंस स्थित घर में चल रही है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में RTO दफ्तरों पर ताले, लुधियाना में कर्मचारी बाहर ही कुर्सी-टेबल लगाकर बैठे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरटीओ दफ्तर में ताले लगा दिए। ताले लगाने के अगले दिन ही हालात यह थे कि आरटीओ के कर्मचारियों को बैठने के लिए भी जगह नहीं मिली। लुधियाना में एआरटीओ से लेकर क्लर्कों ने दफ्तर के बाहर कुर्सी टेबल लगाकर काम करना शुरू किया। सुबह के समय आरटीओ कुलदीप सिंह बावा खुद भी बाहर रहे। पूरी खबर पढ़ें… अमृतसर में 3 पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, हथियार तस्करी में करते थे मदद, 9 विदेशी पिस्टल रिकवर पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर में सीमापार से हथियारों की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों, दविंदर सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और हरमीत सिंह उर्फ मीतू को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी अमृतसर के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से नौ विदेशी पिस्टल और उनके मैगजीन बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में कृषि, बिजली और स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव नियुक्त पंजाब सरकार की तरफ से अहम प्रशासनिक नियुक्ति की गई हैं। सरकार की तरफ से कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रभारी के तौर पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आईएएस अजोय कुमार सिन्हा को पर्सोनल विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। आदेश में अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि और किसान कल्याण विभाग का प्रबंधकीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें बागवानी एवं मिट्‌टी एवं जल संभाल विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। आईएएस बसंत गर्ग को बिजली विभाग का प्रबंधीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा आईएएस संयम अग्रवाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव लगाया गया है। पंजाब में 24 घंटे में पराली जलाने के 283 मामले, सीजन में एक दिन के सर्वाधिक पंजाब में धान की कटाई के बाद अब पराली जलाने के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। बुधवार को इस सीजन में एक ही दिन में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मामले 1200 के पार पहुंच गए हैं। जिसके बाद सरकार ने इस पर सख्ती की है। पंजाब सरकार ने 402 नोडल अफसरों को नोटिस भेजा है। उनसे जवाब मांगा है कि उनके इलाकों में आगजनी की घटनाएं क्यों नहीं रोकी जा सकीं। पूरी खबर पढ़ें…