अमृतसर में पुलिस ने कोट मीत सिंह इलाके में 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार साथियों की तलाश की जा रही है। घटना 28 नवंबर की है। पीड़ित मनजीत कौर के मुताबिक, उनकी बहू कोमलप्रीत का पति सैमुअल मसीह का रूपा नाम की महिला के साथ अवैध संबंध थे। पिछले दो दिनों से हैपी रूपा के घर पर ही रह रहा था। इसी बात की शिकायत लेकर मनजीत कौर अपने बेटे अजयपाल सिंह और बहू-बेटी साथ रूपा के घर पहुंची। घर के अंदर रूपा, दो निहंग महिलाएं और प्रेम सिंह निहंग मौजूद थे। पूछताछ होते ही बहस गाली-गलौज में बदल गई। आरोप है कि रूपा ने फोन कर अपने दो निहंग रिश्तेदारों को बुलाया, जो तलवारें लेकर मौके पर पहुंचे। रूपा ने ललकारा इनमें से कोई बचकर न जाए। भागते अजयपाल को तलवारों से काट डाला परिवार ने घर से बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन तीनों निहंगों ने अजयपाल का पीछा किया और उसकी गर्दन, पेट और दोनों बाजुओं पर लगातार वार किए। अजयपाल मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हमलावर हथियार लेकर फरार हो गए। गंभीरता को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस तुरंत हरकत में आई। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सुल्तानविंड की टीम ने तीनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। तीनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। ************************ इस केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: महिला ने निहंग संग मिलकर युवक को किरपान से काटा: अमृतसर में जीजा की गर्लफ्रेंड को समझाने गया था, दौड़ाकर कई वार किए पंजाब के अमृतसर में किरपान से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। एक महिला ने अपने निहंग साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि युवक के जीजा का एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था। वह उस महिला के घर उसे समझाने गया था। वहां मौजूद अपने निहंग साथी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला ने उसकी हत्या की। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)