पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गैंगवार के मुख्य आरोपी को जब पुलिस पकड़ कर मौका मुआयना कराने ले गई तो उसने पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने गैंगवार के मुख्य आरोपी सुधांशु शर्मा को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया है। जिसे घायल अवस्था में पुलिस इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां वह उपचाराधीन है। आरोपी गोल्डन एवेन्यू मेन रोड पर देर रात हुई गैंगवार के मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर से जुड़ी PHOTOS… पहले पढ़िए, कैसे फिल्मी अंदाज में की थी गैंगवार… ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की थी वारदात: बुधवार रात करीब 1 बजे बाइक सवार 5-6 हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में गोल्डन एवेन्यू मेन रोड पर कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। कार चला रहे निमिश निवासी सुल्तानविंड रोड को 14 गोलियां लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ में बैठे हरप्रीत सिंह उर्फ गंजा को 3 गोलियां लगी थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। तीन बाइकों पर सवार थे हमलावर: हमलावर 3 बाइकों पर सवार थे। उन्होंने पहले हवाई फायर किया और फिर कार के टायर में गोली मारी। टायर फटने से कार खंभे से टकरा गई। इसके बाद हमलावरों ने घेरकर कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। कार के शीशे तक गोलियों से छलनी हो गए। पुलिस को घटनास्थल से कई गोलियों के खोल बरामद हुए। गैंगवार के आरोपियों तक पुलिस के पहुंचने की कहानी…
