अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुपत सूचना मिलने के बाद, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 7 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लगातार हेरोइन की खेपों को ट्रांसपोर्ट कर रहे थे और यह संभावना है कि वे क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े नशा नेटवर्क का हिस्सा हैं। गिरफ्तारियों के बाद, एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस लिंक का पता लगाने में जुटी पुलिस इस मामले में आगे और पीछे की लिंक का पता लगाने के लिए जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से उजागर किया जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है और राज्य में किसी भी प्रकार की ड्रग सिंडिकेट गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई राज्य में नशामुक्त और सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा- नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे और अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पंजाब पुलिस की यह पहल राज्य के युवाओं और समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए निरंतर जारी रहेगी। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी साझा की और कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस हर हाल में सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
