अमृतसर में पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार, जिला सेहत विभाग द्वारा आज सिविल सर्जन कार्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित अंगदान हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भारती धवन ने बताया कि 19 नवंबर से 25 नवंबर तक सेहत विभाग के सभी संस्थानों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को नई उम्मीद उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद व्यक्ति के अंगों का उपयोग यदि मानवता की भलाई के लिए किया जाए तो कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। आंखें, गुर्दे और यकृत जैसे महत्वपूर्ण अंग सही समय पर और चिकित्सकीय निगरानी में संरक्षित किए जा सकते हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को नई उम्मीद दे सकते हैं। प्रकाश का संदेश डॉ. धवन ने यह भी बताया कि अंगदान न केवल किसी बीमार व्यक्ति को जीवन देता है, बल्कि दृष्टिहीन लोगों के लिए प्रकाश का संदेश भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शहादत हमें निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती है और अंगदान उसी सेवा भाव का एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। डॉ. धवन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग करें।