पंजाब के अमृतसर जिले में सरहद पार से नशे और हथियारों की तस्करी प्रदेश में गैंगवार बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। इस नेटवर्क से नाबालिगों को भी जोड़ा जा रहा है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार का नशे व हथियार की बड़ी खेप पकड़ी है। इसमें पांच आरोपियों के अलावा एक नाबालिग पकड़ा गया है। इनके पास से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जांच में पता चला कि यह खेप पंजाब गैंगवार को बढ़ावा देने के लिए भेजी जा रही है। मुख्य आरोपी सीधे पाकिस्तान में तस्करों से सीधे संपर्क में था। अमृतसर के थाना गेट हकीमा में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क के और तार किस-किस से जुड़े हैं, इसका भंडाफोड़ करने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में थे। दोनों सोशल मीडिया के जरिए बातचीत कर खेप मंगवाते और आगे पहुंचाने का काम कर रहे थे। यह खेप पंजाब में गैंगवार को बढ़ावा देने के लिए भेजी जा रही थीं। जोबनप्रीत अपने मामा के साथ इस कारोबार में आया था। ऐसे नेटवर्क तक पहुंची पुलिस पुलिस ने पहले जोबनप्रीत सिंह, करनदीप सिंह ओर अजयपाल सिंह मढ़ी मेघा को पकड़ा और उनसे पांच पिस्टल और 11 करोड़ रुपए की डेढ़ किलो हीरोइन पकड़ी। फिर उनकी शिनाख्त पर जश्नप्रीत ओर एक नाबालिग को पकड़ा। उनसे सात पिस्टल बरामद की गई। जश्नप्रीत पहले ही भगोड़ा घोषित जश्नप्रीत अपने मामा के साथ इस काम में लिप्त था। उसके मामा को लुधियाना में एएनटीएफ की ओर से आधा किलो आइस ओर दो पिस्टल के साथ पकड़ा था। मामले में जश्नप्रीत भगोड़ा था। मामले में आरोपियों की ओर से अमृतसर व तरनतारन दोनों सेक्टर को एक्टिव किया गया था। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, क्योंकि यह ब्रांड न्यू पिस्टल अगर गलत हाथों में आते तो तबाही मचा सकते थे।