अमृतसर शहर के टालीवाला बाजार से आने वाले त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी दिखाई दी। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहरवासियों को यह भरोसा दिलाना था कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। फ्लैग मार्च के दौरान SHO बलजिंदर सिंह औलख मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिवाली एक पवित्र और पारंपरिक त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कई असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। त्यौहारों से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बलजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। यह बल शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को रोका जा सके। नागरिकों से पुलिस की खास अपील पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्यौहारों के दौरान सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है ताकि दिवाली और अन्य पर्व शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से मनाए जा सकें।