बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे जहां नए मंत्रियों के नाम और कैबिनेट विस्तार की तारीख पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है. इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार से भी चर्चा की है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद कैबिनेट विस्तार का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है.
