अमायरा के माता-पिता 22 नवंबर को 4 घंटे के मौन व्रत के साथ जयपुर में कैंडल मार्च निकालेंगे। ये घोषणा उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान माता-पिता का दर्द छलक पड़ा। मां ने स्कूल प्रशासन और सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं रोज इसी सोच में डूब जाती हूं कि काश उस दिन बच्ची को स्कूल नहीं भेजते। काश जयपुर आने के बाद उसका एडमिशन नीरजा मोदी स्कूल में नहीं करवाते। अब हमारे जीवन में बस कई काश ही बच गए हैं। इसी काश के बारे में सोचते-सोचते दिन निकल जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्कूल की लापरवाही ने ली बच्ची की जान मां ने आरोप लगाया कि स्कूल की लापरवाही ने उनकी बच्ची की जान ले ली है। इसलिए नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई होनी चाहिए। अमायरा के पिता विजय ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो शिक्षा विभाग ने और न ही पुलिस ने संतोषजनक जवाब दिया है। मामले को भटकाने की कोशिश उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने उनसे अजीब सवाल पूछे, जिसमें मुझसे पूछा गया कि क्या बच्ची को हेलोवीन का सपना आया था। आखिर यह किस तरह की जांच है। ऐसे सवालों से वे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। विजय के मुताबिक, परिजन बार-बार पुलिस से जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन अधिकारी मामले की प्रोग्रेस बताने को तैयार नहीं। इतना समय बीत गया, लेकिन FIR के बाद आगे क्या हुआ इसका कोई जवाब नहीं है। 22 नवंबर को निकालेंगे कैंडल मार्च ऐसे में अब हम 22 नवंबर को जयपुर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग करेंगे। इस दौरान सभी अभिभावक और परिजन करीब 4 घंटे का मौन व्रत भी रखेंगे। स्कूल की मान्यता रद्द कर की जाए कानूनी कार्रवाई अभिभावक संघ के अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि स्कूल की मान्यता रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस जांच तेज हो और परिवार को पारदर्शी जानकारी दी जाए। स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। घटना की स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि तथ्यों से छेड़छाड़ न हो। बता दें, जयपुर में नीरजा मोदी स्कूल में 1 नवंबर को 4th फ्लोर से कूदकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। छात्रा अमायरा (9) पुत्री विजय कुमार मानसरोवर द्वारका अपार्टमेंट में रहती थी। —————- मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… अमायरा की क्लास के CCTV में माता-पिता ने देखा सच:बोले- 35 मिनट तक बच्चों ने उड़ाया मजाक, 5 बार टीचर से बोली, किसी ने नहीं सुना जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 4th क्लास की स्टूडेंट अमायरा ने सुसाइड क्यों किया? पुलिस इसका खुलासा अभी तक नहीं कर पाई है। लेकिन सुसाइड से पहले का हर घटनाक्रम क्लासरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद है। पुलिस से गुहार लगाने के बाद अमायरा के पेरेंट्स को क्लासरूम के पूरे फुटेज दिखाए गए। जिन्हें देखने के बाद अमायरा की मां शिवानी फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने CCTV में क्या-क्या देखा, पूरा घटनाक्रम भास्कर के साथ शेयर किया।(पूरी खबर पढ़ें) चौथी मंजिल से कूदने वाली छात्रा का ऑडियो:रोते हुए मां से बोली- मुझे स्कूल नहीं जाना, मत भेजो; परिवार ने की CBI जांच की मांग “मम्मा, मुझे स्कूल नहीं जाना है, प्लीज मुझे मत भेजो,” यह मासूम आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा (9) 1 नवंबर को चौथी मंजिल से कूद गई थी। अब मां-बेटी की बातचीत का एक 6 महीने पुराना ऑडियो सामने आया है, जिसमें अमायरा स्कूल नहीं जाने की जिद कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)