टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईसीसी पुरुष टी20 प्लेयर रैंकिंग्स में नया इतिहास रच दिया है.एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के दम पर 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो 2020 से इंग्लैंड के डेविड मलान (919) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ है.
