दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में आज चौथे दिन शनिवार को फैशन और फन का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। शाम के गहराते ही शहर के अलग-अलग इलाकों से युवा और लोग गरबा करने के लिए ग्रुप्स में वीटी रोड ग्राउंड पहुंचने लगे हैं। वीकेंड होने के चलते काफी भीड़ नजर आई। महोत्सव के चौथे दिन भी लोग स्टाइल आइकॉन बनते नजर आए। काउबॉय के लुक में आए युवक खुशाल ने गरबा कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलावा, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और यूएसए-यूके से भी लोग पहुंच रहे हैं। अलग-अलग थीम की ड्रेसेज पहनकर आए लोग गुजराती और राजस्थानी धुनों पर थिरक रहे हैं। इस बार अभिव्यक्ति गरबा में देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिल रहा है। वहीं, भगवान गणेश की थीम पर सजे गरबा वेन्यू मानसरोवर स्थित वीटी रोड ग्राउंड में राजस्थानी कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी PHOTOS…
— अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS PHOTO’S में देखें भास्कर का गरबा महोत्सव:मां-बेटी ने गुजराती स्टेप कर किया डांस, कॉस्टयूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर खेला डांडिया दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव, 1.80 वॉट का साउंड:गुजराती, बॉलीवुड फ्यूजन के साथ रिवर्स स्टेप, दो घंटे बिना रुके खेला डांडिया
