अब AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहने वाला। Google ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है, जो आपके कहे बिना भी कई जरूरी काम खुद संभाल सकती है। कंपनी का नया AI प्रोजेक्ट ‘Remy’ इसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इस समय Gemini के लिए एक खास AI एजेंट तैयार कर रहा है। अंदरूनी तौर पर इसका कोडनेम ‘Remy’ रखा गया है। कंपनी इसे ऐसा “24×7 पर्सनल एजेंट” बनाना चाहती है, जो ऑफिस, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी के काम आसान कर दे। सीधी भाषा में समझें तो यह सिर्फ चैटबॉट नहीं होगा। अभी तक Gemini जैसे AI टूल सवालों के जवाब देते हैं, कंटेंट लिखते हैं या जानकारी खोजते हैं। लेकिन Remy उससे दो कदम आगे जाने वाला है। यह यूजर की तरफ से काम भी करेगा।
