भारत में क्विक कॉमर्स सेक्टर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है, जहां मिनटों में सामान पहुंचाने का दावा कंपनियों की पहचान बन गया था। इसी दौर में डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा, काम के घंटे और सड़क पर जोखिम जैसे मुद्दों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, जहां साल की शुरुआत में गिग वर्कर्स ने हड़ताल भी की थी। अब इस बहस के बीच Blinkit ने अपनी ऐप से 10 मिनट में डिलीवरी का दावा हटा दिया है। इसे गिग वर्कर सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और श्रम मंत्रालय की बातचीत के बाद एक अहम कदम माना जा रहा है।
