उदयपुर. इस दीपावली उदयपुरवासियों की कई रसोई घरों में गैस कनेक्शन पहुंचेगा। लोगों को भारी-भरकम गैस सिलेंडर उठाने या खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी, शहर में पाइपलाइन गैस सप्लाई का यह दायरा तेजी से लगातार बढ़ता जा रहा है।निजी कंपनी अभी बेदला, न्यू नवरतन कॉम्पलेक्स और प्रतापनगर क्षेत्रों में घर-घर कनेक्शन देने का काम कर रही है। वहीं हिरणमगरी क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के लिए नगर निगम से खुदाई की स्वीकृति मांगी है। स्वीकृति मिलते ही 10 हजार नए कनेक्शन दिए जा सकेंगे।अब तक 25 प्रतिशत क्षेत्र में बिछ चुकी लाइनअदाणी गैस कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 25 प्रतिशत क्षेत्रों में पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है। कंपनी ने चित्तौडगढ़़ से स्टील पाइपलाइन डालकर गैस शहर तक पहुंचाई है। प्रतापनगर, भुवाणा बाइपास, मीरानगर, सौभागपुरा, नवरतन कॉम्पलेक्स और बेदला जैसी कॉलोनियों में 3500 से 4000 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन मिल चुके हैं।
