फाजिल्का जिले में अबोहर के सरकारी अस्पताल में एक मरीज का पर्स चोरी हो गया। बता दे कि यह घटना दवा काउंटर पर भीड़ के दौरान हुई, जब 62 वर्षीय दिवान चंद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। गांव तूतवाला निवासी दिवान चंद डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए काउंटर पर लंबी लाइन में लगे थे। अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। दवा लेने के बाद जब दिवान चंद अस्पताल की कैंटीन में चाय पीने पहुंचे और पैसे देने के लिए पर्स निकालने लगे, तो वह गायब मिला। मरीज की जेब से पर्स गायब दिवान चंद की पर्स में लगभग 300 रुपए नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर कार्ड शामिल थे। पर्स चोरी होने के कारण उनके पास घर लौटने के लिए किराए के पैसे भी नहीं बचे। कैंटीन संचालक ने उन्हें मानवीय आधार पर चाय पिलाई। अस्पताल में बढ़ रही चोरी की वारदात बता दे कि यह घटना सरकारी अस्पताल में बढ़ती चोरी की वारदातों को उजागर करती है, जहां मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल यह कोई पहला मामला नहीं है। अस्पताल में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कभी मरीजों के मोबाइल चोरी हो जाते हैं तो कभी लाइन में खड़े लोगों के पर्स गायब हो जाते हैं। अस्पताल में नहीं सुरक्षा के इंतजाम इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अस्पताल में प्रत्येक डॉक्टर के पास दो से तीन सहायक युवक तैनात रहते हैं, जो कमरों के अंदर मरीजों को बारी-बारी से अंदर भेजते हैं। अस्पताल में केलव एक महिला पुलिसकर्मी तैनात यदि मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए, तो इन सहायकों में से किसी एक की ड्यूटी डॉक्टर कक्ष के बाहर लगाई जा सकती है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और चोरों में डर बना रहे। वर्तमान में अस्पताल में केवल एक महिला पुलिस कर्मी तैनात है, जो इतनी बड़ी भीड़ के हिसाब से नाकाफी है।
