अबोहर के पंजपीर नगर में 25 अक्टूबर को दोपहर में एक दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक सुमित कुमार ने बताया कि जब वह मोबाइल और ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाता है। घटना के वक्त वह अपने बच्चों को स्कूल से लेने गए थे, तब उनकी दुकान का शीशे का गेट बंद था। इसी दौरान दुकान में रखे बैटरी और इन्वर्टर में स्पार्किंग हुई, जिससे आग तेजी से फैल गई। दुकान में रखा सामान जलकर हुआ खाक आग की चपेट में आने से दुकान में रखे नए और पुराने मोबाइल फोन, ब्यूटी पार्लर का सामान, बिजली की फिटिंग, काउंटर, बैटरी और ग्राहकों के ठीक होने के लिए रखे मोबाइल भी जल गए। इससे उन्हें लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ है। सुमित कुमार ने बताया कि अब उनके लिए ग्राहकों के जले हुए मोबाइल लौटाना मुश्किल होगा। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
