अबोहर के सप्पांवाली गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया, जिसमें मां और बेटों सहित पांच लोग तेजधार हथियारों से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार करा रहे प्रेम ने बताया कि उसके चार भाई हैं। उसकी बुजुर्ग मां कलावंती के नाम पर 2 मरले जमीन है। पड़ोस में रहने वाले कुछ प्रभावशाली लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि इस जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बावजूद कब्जे का प्रयास प्रेम कुमार ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने पड़ोसियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत खुईयां सरवर पुलिस को दी थी। थाने के कर्मचारी लवप्रीत ने जांच के बाद कब्जाधारकों को अदालती केस के चलते जमीन पर कब्जा न करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद से पड़ोसी उनसे रंजिश रखने लगे। आज फिर से पड़ोसी कब्जा करने की नीयत से अपने दर्जनभर साथियों के साथ आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रेम, उनकी मां कलावंती और तीन भाई अमीचंद, हनुमान व इन्द्राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
