फाजिल्का जिले के अबोहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक व्यक्ति की बाजू पर टैटू भी बना है नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें दोपहर में सूचना मिली थी कि कलरखेड़ा की क्लासी में एक युवक का शव फंसा हुआ है। इसके बाद वे अपने सहयोगी गगन चावला के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर कॉन्स्टेबल छिंदरपाल मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। बिट्टू नरूला ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने एक कान में बाली पहनी हुई है और एक बाजू पर बड़ा टैटू भी बना हुआ है।