भीलवाड़ा में अपनी कैंसर पीड़ित बेटी के इलाज के लिए गुजरात से आ रहे एक परिवार की बोलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई,हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हादसे में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बोलेरो को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर मामला भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र का है थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 48 पर आडी पुलिया के पास एक बोलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। एक की मौत आधा दर्जन थाने में घायल गुलाबपुरा थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह नेशनल हाईवे 48 पर भीलवाड़ा अजमेर मार्ग पर आडी पुलिया के पास एक बोलेरो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,हादसे में गुजरात के दाहोद जिले के इटावा निवासी संजय भाई ( 50 ) पिता दारू भाई की मौके पर मौत हो गई,जबकि बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई,सूचना मिलने के बाद गुलाबपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गुलाबपुरा अस्पताल ओर यहां प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ये हुए घायल हादसे में इटावा निवासी श्रीमती कृष्णा बेन (35) पत्नी सिकंदर भाई, भरत (25) पुत्र सीनिया बारिया निवासी लिलिर थाना कठवाड़ा, चारु (32) पत्नी नरसिंग गुंडिया रीठौड़ी कठवाड़ा,, नरसिंह (33) दला गुंडिया रीठौड़ी,शकला (40) पुत्र पीदिया अमलियार निवासी सिमलिया, कठवाड़ा और कागु (26) पुत्र चकला भाई निवासी सिमुलियाखुर्द थाना कटवाड़ा,दाहोद घायल हुए हैं। गुजरात से रायला में इलाज के लिए आया था बताया जा रहा है कि समु भाई का परिवार गुजरात के दाहोद से भीलवाड़ा के रायला में अपनी कैंसर पीड़ित 20 साल की बेटी बकुला को इलाज के लिए आए थे,इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी,हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।