अजमेर में पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से 13 से 25 मार्च तक चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव मनाया जाएगा। 32 संस्थाएं मिलकर 39 कार्यक्रम आयोजित करेंगी। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पखवाड़े के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 मार्च को अजमेर में चेटीचंड का जुलूस में निकलेगा। इसमें अलग-अलग झांकियां शहर में निकाली जाएंगी। समिति की ओर से रविवार को इसकी जानकारी दी गई। अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया- अजमेर की पंचायत संस्थाओं की तरफ से अजमेर की सभी दिशाओं में चेटीचंड उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सिंध की पारंपरिक छेज को हर आयोजन में बढ़ावा भी दिया जाएगा इसके लिए विशेष रूप से डांडिया बनवाए गए हैं। सिंध की वेशभूषा, भजन, गीत, खेलकूद को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया है। सम्मान समारोह भी होगा
महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने बताया- समिति की ओर से शहर की प्रत्येक कॉलोनी में पांच प्रतिभा सम्मान दिए जाएंगे। समाज के बंधुओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। तीर्थाणी ने बताया- सिंधी भाषा व बोली की युवा पीढ़ी को जानकारी देने वाले कार्यक्रमों के आयोजन सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के पावन चेटीचंड महोत्सव पर अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 से 25 मार्च तक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
