अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में कीड़ा निकलने से विवाद हो गया। इन्फ्लुएंसर अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट गए थे। । इन्फ्लुएंसर ने कई फूड आइटम और वेज बिरयानी मंगवाई थी। वेज बिरयानी में कीड़ा निकलने पर रेस्टोरेंट में बहस हो गई। हालांकि, रेस्टोरेंट ने दावा किया कि यह एक खास तरह की इलायची है, जो पकने के बाद इस तरह दिखती है। इसके बाद परिवार पैसे देकर वहां से चला गया। यह घटना 6 अप्रैल की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा विवाद…. 1. जन्मदिन मनाने गए परिवार को बिरयानी में मिला कीड़ा अजमेर के इन्फ्लुएंसर आकाश सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को अपने जन्मदिन के मौके पर वे परिवार के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे। उन्होंने कई फूड आइटम ऑर्डर किए और अंत में वेज बिरयानी मंगवाई। जब परिवार बिरयानी खा रहा था, तभी उनकी मां कविता की प्लेट में कीड़ा नजर आया। यह देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को इसकी सूचना दी गई। मामले को लेकर कुछ देर तक रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ बहस भी हुई, जिसके बाद रेस्टोरेंट प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। 2. रेस्टोरेंट की लापरवाही पर इन्फ्लुएंसर ने जताई नाराजगी आकाश सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा- शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधन से फूड क्वालिटी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। घटना के बाद आकाश सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज “इंटरनेशनल फूड़ी” पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस मामले ने एक बार फिर शहर के रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 3. मैनेजर का दावा- यह मसाले में उपयोग होने वाली इलायची है मैंगो मसाला के मैनेजर विक्रम सिंह राठौड़ ने मामले में कहा- 6 अप्रैल को यह मामला उनके संज्ञान में आया था। मैंने खुद कस्टमर की टेबल पर जाकर चेक किया था। मैंने उनको बताया था कि यह एक इलायची है। जिसे इस तरह के फूड में उपयोग में लिया जाता है। कस्टमर से समझाइश भी की थी और उन्हें डिस्काउंट भी दिया गया था। राठौड़ ने आगे कहा- रेस्टोरेंट काफी पुराना है और कस्टमर के हेल्थ को ध्यान में रखते हुए फूड परोसा जाता है। इस वीडियो को गलत बताया है। — रेस्टोरेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिजनेसमैन ‘पेटपूजा’ के जरिए चोरी कर रहे करोड़ों का टैक्स:होटल-रेस्टोरेंट वालों ने बना रखे हैं अकाउंट, इनकम टैक्स अधिकारी भी चौंके अजमेर में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शहर के पॉपुलर रेस्टोरेंट पर छापा मारा तो वे चौंक गए। टैक्स के चोरी के लिए मैंगो मसाला रेस्टारेंट एक एप के जरिए अपनी असली इनकम छुपा रहा था। पढ़ें पूरी खबर – डोमिनोज ने बिल्डर को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेजा:खाने के आधे घंटे बाद फोन करके बताया, पता चलते ही तबीयत बिगड़ी अजमेर में डोमिनोज ने शाकाहारी ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेज दिया। आधे घंटे बाद कंपनी ने फोन करके बताया कि पिज्जा नॉनवेज था। तब तक ग्राहक पिज्जा खा चुका था। जानकारी मिलते ही ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई। कई बार उल्टियां हुईं। पढ़ें पूरी खबर