अजमेर में ग्रामीणों ने एक युवक को घर में घुसने पर लाठी, बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। घटना का गुरुवार को वीडियो सामने आया है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और परिजन ने थाने में शिकायत दी। वीडियो में दिख रहा है कि पहले युवक को अर्धनग्न करके पेड़ से बांध देते हैं। फिर युवक पर रबर की ट्यूब से मारते हैं। बाल पकड़कर खींचते हैं और सिर को पेड़ के तने पर बेरहमी से मारा जाता है। इसी बीच एक महिला भी लाठी से हमला करती है। कई लोग उस पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाते हैं। युवक खुद को बचाने की हर संभव कोशिश करता है, लेकिन उसकी एक नहीं चलती। कभी उसकी जांघ पर मारते हैं, तो कभी पीठ पर रबर की ट्यूब से वार करते हैं। युवक दर्द से कराह उठता है, लेकिन हमलावर नहीं रुकते। यह घटना मांगलियावास थाना क्षेत्र के असरी गांव की है। सीओ (अजमेर ग्रामीण) रामचन्द्र चौधरी ने बताया- वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक के बारे में पता किया। युवक के परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 5 PHOTOS…
फोटो- 1
युवक को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा फोटो- 2
महिला ने युवक की जांघ पर लाठियों से किए ताबड़तोड़ वार फोटो- 3
जांघ और पीठ पर बेरहमी से वार, युवक चीखता रहा फोटो- 4
बाल खींचकर पेड़ पर मारा फोटो- 5
असरी गांव में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
