अजमेर के ईदगाह रोड पर बनी पानी की टंकी से पानी के फव्वारे फूट पडे़। क्षेत्र की गली में पानी बहने लगा। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि लोगों में टंकी फूटने की आशंका गहरा गई। करीब एक घंटे तक व्यर्थ पानी बहता रहा। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि टंकी में दरारें हैं। जल संसाधन विभाग के अफसरों का कहना रहा कि टंकी भरने के दौरान ओवरफ्लो हो गई थी। टंकी फूटने या दरारें जैसी कोई बात नहीं हैं। इन 3 फोटोज में देखें नजारे…. क्षेत्रवासी शेरू खान चीता ने बताया-दोपहर करीब तीन बजे अचानक टंकी से पानी बहने लगा। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि क्षेत्र की गलियां व नालियां जलमग्न हो गई। लोगों का आरोप है कि टंकी में दरारे है और पानी उसी से बह रहा है। ऐसे में ये कभी टंकी कभी भी फूट सकती है। हादसे की आशंका से लोग डरे हैं। वहीं जब इस सम्बन्ध में जल संसाधन विभाग के एक्सईएन सुनील बाकलीवाल ने कहा कि टंकी भरते समय ओवरफ्लो हुई और ऐसे में पानी बह गया। दरारें या फूटने की आशंका जैसी कोई बात नहीं। ………. पढें ये खबर भी… अजमेर की विवादित जमीनी सौदों में अली अकबर शामिल:बोहरा समाज के कब्रिस्तान की भूमि, कब्जे को लेकर वक्फ ट्रिब्यूनल से स्टे हरियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़े गए अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू का अब एक नया मामला सामने आया है। अली अकबर के तार अब अजमेर के विवादित जमीनी सौदों से भी जुड़ रहे हैं। पूरी खबर पढें