देशभर में फेमस अजमेर का चेटीचंड जुलूस शुरू हो चुका है। दिल्ली गेट स्थित पूज्य लाल साहिब मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हो चुकी है। शोभा यात्रा पूरे शहर में करीब 9 किलोमीटर तक घूमेगी। शोभायात्रा में करीब 1 किलोमीटर तक 45 से ज़्यादा झांकियां शामिल हैं। जुलूस में सबसे आगे पाकिस्तान सिंध से भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय आई अखंड ज्योत को दर्शन के लिए रखा गया है। चेटीचंड जुलूस में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने डांस भी किया। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल भी शोभायात्रा में शामिल हुईं। मंदिर समिति की ओर से व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करीब 150 से ज़्यादा कार्यकर्ता लगाए गए हैं। चेटीचंड जुलूस में युवाओं ने वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया की ड्रेस पहनकर डांस किया। एक झाँकी में मछली पर भगवान झूलेलाल को विराजमान किया गया है। जुलूस का जगह-जगह स्वागत शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। सिंधी समाज के लोग डांस करते हुए चल रहे हैं। चेटीचंड जुलूस से जुड़ी PHOTOS..