अजमेर दैनिक भास्कर की ओर से वैशाली नगर छतरी योजना में आयोजित गरबा महोत्सव में रविवार को अंतिम दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छोटे बच्यों में भी जोश था। स्पेशल लेजर साइट और डीजे म्यूजिक के बीच यहां शहरवासियों की ओर से गरबा खेला रहा है। शहरवासी यहां परिवार सहित अलग अलग ड्रेस कोड में पहुंचे और जोरदार नृत्य कर रहे हैं। वहीं यहां खेलों का आनंद लिया। साथ ही यहां लगी स्टॉलों पर खाने पीने की चीजों का लुत्फ उठाया। जयपुर से आई फैशन मॉडल विन्नी सौनी ने कहा कि यहां के लोगों की एनर्जी व उत्साह बहुत अच्छा लगा। अजमेर में ऐसा गरबा होगा, सोचा नहीं था। बहुत अच्छा लग रहा है। गरबा से जुड़ी PHOTOS…