राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा कल यानि 19 सितंबर को अजमेर के 60 सेंटर पर होगी। प्रदेश में 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए ये एग्जाम हो रहा है। अजमेर में 17 हजार 500 कैंडिडेट्स सुबह की पारी और 17 हजार 500 कैंडिडेट्स ही दूसरी पारी में एग्जाम देंगे। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पहली पारी सुबह 10 बजे से और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे से होगी। फ्री सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी प्रदेशभर में 23 सितंबर तक सरकारी बसों में अपना एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर कर सकेंगे। इस बार सरकार ने बेरोजगारों को भर्ती परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक यह सुविधा दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स की 19 सितंबर को परीक्षा है, वे आज से फ्री सफर का फायदा ले सकते हैं।
