अजमेर में अचानक सड़क पर गड्ढा हो गया। गड्ढे में से मिट्टी निकलने लगी। इस दौरान मिट्टी गाड़ियों और दुकानों पर जा गिरी। घटना नसीराबाद रोड स्थित 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम की है। दरअसल, यहां आईजीएल की ओर से पीएनजी गैस पाइपलाइन डाली गई है। इस लाइन को फिलहाल चालू नहीं किया गया है। लान को कंप्रेसर एयर से चेक किया जा रहा था। इस दौरान लाइन की क्लीनिंग भी की जा रही थी। इस दौरान लीकेज से ऐसा हुआ। लाइन की गंदगी मिट्टी के साथ बाहर आने लगी। करीब आधे घंटे तक लीकेज होने पर दुकानदारों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। उसे ठीक किया गया। लीकेज के दौरान मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। मामले में पार्षद पति ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि व पार्षद पति ईश्वर राजोरिया ने बताया- मंगलवार शाम 4 बजे के करीब पाइपलाइन में लीकेज हुआ था। इसके कारण सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया। आधे घंटे तक ये लीक होता रहा। दुकानदारों के द्वारा सूचना करने के बावजूद भी आधे घंटे तक टीम नहीं पहुंची थी। बाद में टीम ने पहुंच कर मौके पर इसे ठीक किया था। इससे पहले भी कई बार इस तरह हादसे हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन को एक बड़े हादसे का इंतजार है। वहीं इस सम्बन्ध में बात करने पर आईजीएल के सीनियर इंजीनियर चन्द्रमोली शर्मा ने बताया- इस एरिया में एक किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई है। गैस लाइन चालू नहीं की गई। चालू करने से पहले क्लीनिंग व लीकेज चेक करते है। ऐसे में मंगलवार शाम को कम्प्रेशर एयर से चेक किया और लीकेज के कारण मिट्टी बाहर आई। गड्ढा बन गया। बाद में इसे दुरस्त कर दिया गया। ये भी पढ़ें… जयपुर में अचानक जमीन से निकलने लगी आग, VIDEO:सड़क के नीचे 400 वॉल्ट की बिजली की लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट, जलने लगा तार जयपुर में शनिवार दोपहर अचानक सड़क से आग निकलने लगी। मौके पर अफवाह फैल गई कि सीएनजी की लाइन में आग लग गई। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। (पूरी खबर पढ़ें)
